सिर्फ 61 रुपये में अनलिमिटेड 5G डेटा! हाई स्पीड इंटरनेट के लिए Jio का नया प्लान
Jio 5G Plan Update: रिलायंस जियो (Jio) अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के ऑफर लता रहता है। जियो ने एक ऐसा रिचार्ज प्लान लाया है जिसमें आप अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। इतना ही नहीं रेगुलर प्लान की ही तरह इस सस्ते रिचार्ज प्लान में यूजर्स को 6GB डेटा भी मिलता है। टेलीकॉम सेक्टर में सस्ते रिचार्ज प्लान की बात करें तो जियो का नाम जरूर आता है। Jio अपने ग्राहकों की सहूलियत के लिए हमेंशा ही किफायती प्लान्स लती रहती है।
दरअसल जियो कंपनी लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रिचार्ज प्लान्स के लिए कई सारी कैटगरी बना रखी हैं। जियो की लिस्ट में सस्ते डेटा प्लान्स के साथ साथ सस्ते कॉलिंग प्लान्स भी मौजूद है। अगर आप इंटरनेट का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए जियो ने एक बहुत ही सस्ता और बेहतरीन प्लान लाया है। हालांकी जियो अपने हर एक कॉलिंग प्लान में यूजर्स को फ्री डेटा ऑफर करता है. लेकिन अगर आपको हाई स्पीड इंटरनेट यानी 5G डेटा चाहिए तो इसका भी ऑप्शन जियो के पास है। आपको बता दें कि जियो ने देश के अधिकांश शहरों को 5G नेटवर्क से जोड़ दिया है।

जानें कितने रुपये में होगा 4G से 5G में अपग्रेड
कंपनी ने अभी किसी भी तरह का कोई 5G प्लान लॉन्च नहीं किया कंपनी अभी फ्री में 5G डेटा का एक्सपीरियंस दे रही है। जियो के पास एक ऐसा प्लान है. जिसमें आप अनलिमिटेड 5G डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं। जी हां आपको बता दें कि जियो की लिस्ट में 61 रुपये का एक प्लान मौजूद है। जियो का यह एक स्पेशल प्लान है। दरअसल इस 61 रुपये के प्लान से कंपनी 4G यूजर्स को अपना सिम 5G में अपग्रेड करने की सुविधा देती है।
BusinessJio Platforms Lists At 21.36% Premium, Market Cap Tops Rs 10.7 Lakh Crore
BusinessVinFast Expands India Business With Deals For 50 E-Motorcycle Showroomsजानें ऑफर (Offer) के बारे में
आपको इस प्लान की खास बात बताएं तो इसमें नॉर्मल प्लान की ही तरह 6GB डेटा तो मिलता ही है लेकिन इसमें यूजर्स को कंपनी अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर करती है। हालांकि इसमें 5G डेटा की स्पीड इस बात पर निर्भर करेगी की आपके क्षेत्र में 5G कवरेज है या नहीं। अगर आप इस प्लान को लेने की सोच रहे हैं तो आपको एक और बात ध्यान रखनी होगी कि इसे आप तभी इस्तेमाल कर सकते हैं जब आपके नंबर पर कोई एक्टिव प्लान होगा। यह 61 रुपये का प्लान Rs119, Rs149, Rs179, Rs199 & Rs209 पर भी एप्लीकेबल होगा।
Shahzad Khan is a writer at Bharat Fast (bharatfast.com).
More from this section

iPhone 17 को लेकर Apple ने की बड़ी घोषणा, जानें फिचर्स कीमत से लेकर लॉन्च डेट सब कुछ

Jio ने लॉन्च किया 3 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से चलाने वाला रिचार्ज प्लान, कीमत सिर्फ इतनी

iPhone 16 Pro Max का डिज़ाइन लीक, बड़े डिस्प्ले से होगा जलवा
