Skip to content
टेक

OnePlus 12 इस दिन होगा भारत में लॉन्च, कंपनी ने गलती से बता दी तारिक

20231128 200749
20231128 200749

OnePlus 12 अब जल्द ही भारत में लॉन्च होने जा रहा है और वे भी अपनी तय तिथि से काफी पहले। दर असल ये फ्लैगशिप फोन 5 दिसंबर को चीन में अपनी लॉन्च के लिए पूरी तरह से तैयार है और इसके चीन लॉन्च से पहले ही इसकी कंपनी ने गलती से OnePlus 12 के भारत के लॉन्च की भी अब पुष्टि कर दी है। और अब ये आने वाला OnePlus 12 फोन लॉन्च की जानकारी उनकी साइट पर भी उपलब्ध है।

oneplus 12 273733907 16x9 0

कब होगा लॉन्च 

पर अभी असल लॉन्च की तारीख अभी भी पता नहीं है, पर इस लीक से ये जानकारी मिली है कि वनप्लस 12 आने वाले साल के जनवरी में भारत में आएगा। और इस हिसाब से देखा जाए तो , वनप्लस को चीन में लॉन्च के कुछ ही दिनों बाद भारत में लॉन्च की तैयारी शुरू कर देना चाहिए। और तो और वनप्लस 12 की आधिकारिक साइट से उनके इस फोन के डिज़ाइन का भी पूरा पता चलता है।

20231128 200749

किन रंगों में आएगा

उनके इस डिवाइस में पीछे की ओर एक क्वाड कैमरा सिस्टम मौजूद होगा और यह हासेलब्लैड द्वारा प्रस्तुत किया गया है। और उनका ये डिज़ाइन उनके पिछले फोन के जैसा ही दिखता है, पर ये लगता है कि वनप्लस ने कुछ छोटे मोटे बदलाव भी किए हैं। और आने वाले वनप्लस फोन को नए रंगों में लॉन्च किया जाएगा। और उनकी भारतीय वेबसाइट पर ऑफिशियल फोटो से ये जानकारी मिलती है कि उनके इस डिवाइस में नए आकर्षक हरे रंग के साथ एक सुंदर सा बैक पैनल भी है। और तो और ये जानकारी भी पता चली है कि वनप्लस  3 रंगों में आएगा, सफेद, काला और हरा।

क्या होंगे फीचर्स 

पर अभी सारे की सारे फीचर्स अभी भी अनजान हैं, पर कुछ प्रमुख विशेषताओं के बारे में जानकारी आई है जिनकी वनप्लस ने अब तक पुष्टि भी की है। उनका ये डिवाइस एक BOE ProXDR डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें 2K रिज़ॉल्यूशन भी है। और इसके डिस्प्ले को A+ सर्टिफिकेशन भी मिला है, जिसका मतलब ये है कि यह सबसे अच्छे डिस्प्ले में से एक होगा। और डिवाइस को पावर देने वाला नया क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 SoC होगा।

Desk Bharat

Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.

More from this section