रेलवे ने बदले टिकट बुकिंग के नियम! नए निर्देश जारी की IRCTC
Indian Railways IRCTC Ticket Booking: ट्रेन (Train) से यात्रा करने के लिए आप भी आईआरसीटीसी (Indian Railway Catering and Tourism Corporation) की वेबसाइट या ऐप से ऑनलाइन टिकट बुकिंग करते हैं तो इस खबर को ध्यान से पढ़े. IRCTC ने ऑनलाइन रेलवे (Indian Railways) टिकट बुकिंग के नियमों में कुछ बदलाव किए हैं। और आपको इन नियमों के बारे में जानना बेहद जरूरी है नहीं तो आप अपने पैसे भी गवा सकते हैं। दरअसल आईआरसीटीसी के पास 30 मिलियन रजिस्टर्ड (3 करोड़) यूजर्स है। ऐसे में आईआरसीटीसी द्वारा किए गए नियमों में बदलाव से अवगत होना हर किसी के लिए बेहद जरूरी है।
दरअसल कोरोना महामारी और लॉकडाउन के बाद जब ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ तो आईआरसीटीसी ने ऐप और वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करने के नियमों में कुछ बदलाव किए। नए नियम के तहत उपयोगकर्ताओं को टिकट बुक करने से पहले अपने अकाउंट को स्थापित करना आवश्यक होगा एवं अपने अकाउंट को वेरीफाई भी करना होगा।

जानें नए नियम (Rule) के बारे में
आपको बता दें की आईआरसीटीसी ऐप पर 40 लाख से ज्यादा यूजर्स ने अपने अकाउंट को वेरीफाई नहीं किया है और आईआरसीटीसी के नए नियमों के तहत जो भी यूजर्स अपने अकाउंट को स्थापित एवं वेरीफाई नहीं करेंगे वह भविष्य में ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कर पाएंगे। आईआरसीटीसी द्वारा जारी किए गए नए नियमों के मुताबिक, ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए यूजर्स को अपने मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी को वेरीफाई करना होगा। नियमों में किए गए नए बदलाव ऐसी यात्रियों पर लागू होगा जिन्होंने महीनो से ऐप या वेबसाइट से टिकट बुक नहीं किया हैं।
BusinessVinFast Expands India Business With Deals For 50 E-Motorcycle Showrooms
BusinessUber To Lay Off 200-250 Employees In India Amid Global Restructuringअकाउंट (Account) को करना होगा वेरीफाई
अगर आपने अभी तक अपना अकाउंट वेरीफाई नहीं किया है तो जल्द ही वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी कर ले। ऐसा करने के बाद आपको ऑनलाइन टिकट बुकिंग में किसी भी प्रकार की कोई समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आपके अकाउंट वेरीफाई करने के नियम नहीं पता है तो हम आपके अकाउंट वेरीफिकेशन के नियम बताते हैं।
जानें कैसे करें अकाउंट को वेरीफाई (Account Verify)
आप आईआरसीटीसी के ऐप या वेबसाइट पर जाएं और वेरिफिकेशन विंडो पर क्लिक करें। अब अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी दर्ज करें। दोनों जानकारी दर्ज करने के बाद Verify बटन पर क्लिक करें। यहां क्लिक करते ही आपके मोबाइल पर ओटीपी आएगा, उसे दर्ज करें और मोबाइल नंबर वेरिफाई करें। ई-मेल आईडी पर आए कोड को डालने के बाद आपकी मेल आईडी भी वेरिफाई हो जाएगी. इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करने में कोई समस्या नही होगी।
Shahzad Khan is a writer at Bharat Fast (bharatfast.com).
More from this section

iPhone 17 को लेकर Apple ने की बड़ी घोषणा, जानें फिचर्स कीमत से लेकर लॉन्च डेट सब कुछ

Jio ने लॉन्च किया 3 रूपये प्रतिदिन के हिसाब से चलाने वाला रिचार्ज प्लान, कीमत सिर्फ इतनी

iPhone 16 Pro Max का डिज़ाइन लीक, बड़े डिस्प्ले से होगा जलवा
