Skip to content
टेक

Elon Musk ने किया एक और करिश्मा, लगाई इंसानी दिमाग में चिप, बना दिया बिना छुए चलने वाला माउस

elon musk
elon musk

एलोन मस्क का कारनामा : एलोन मस्क (Elon Musk) ने एक और नया कारनामा कर दिखाया है। उनकी कंपनी Neuralink ने इंसान के दिमाग के अंदर एक चिप डाल कर के इतिहास बना दिया है। इस चिप की मदद से वो इंसान बस अपने विचारों से एक कंप्यूटर माउस को आराम से चला सकता है। बिना उस माउस को हांथ लगाए। और अब वो जल्द ही इसे एक बिलकुल ही अलग और बड़े स्तर पर भी ले जाने वाले हैं।

कैसे हुआ ये कारनामा 

एलोन मस्क ने खुद ही इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इंसानी दिमाग में एक चीप डाल कर के कमाल कर दिया है। इस चिप को डालने के बाद वह इंसान बिना उस माउस को अपने हाथों से छुए मात्र अपने दिमाग से कंट्रोल कर सकने में कामयाब रहा। वह इंसान भी बिल्कुल सुरक्षित था। उसके सोचने भर से माउस का कर्सर कंप्यूटर स्क्रीन पर एक तरफ से दूसरी तरफ जा रहा था। इस काम को करने की तैयारी बीते साल सितंबर से चालू थी।

आगे क्या है प्लान

फिलहाल वो मात्र एक कंप्यूटर माउस की मदद से कर्सर को एक ओर से दूसरी ओर करने में कामयाब हो पाए हैं। अब उनका अगला कदम इसे एक सीढ़ी आगे ले जाने का है। जहां वो अब इस चिप की मदद से कंप्यूटर माउस के बटन को दबाने पर काम करेंगे। जिसके बाद मात्र सोच की मदद से कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर माउस को आसानी से उपयोग कर सकेगा बिना हांथ लगाए।

रोबोट करता है ये काम

इंसानी दिमाग में चिप लगाने के इस काम को एक रोबोट की मदद से अंजाम दिया जाता है। जहां एक रोबोट बिलकुल सुरक्षित तरीके से ये काम कर देता है और इंसान को किसी भी तरह की क्षति नहीं होती। इस सब को Neuralink कंपनी के अंतर्गत अंजाम दिया जा रहा है। इस कंपनी की शुरुआत साल 2016 में की गई थी। इस कंपनी का मकसद आगे चल कर के इस ओर में और बड़े परीक्षणों में सफलता पाना है।

Desk Bharat

Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.

More from this section