Watch: ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने ठुकराया अंपायर का फरमान, आउट होने के बाद भी मैदान पर अड़ा रहा खिलाड़ी
Peter Handscomb: क्रिकेट (Cricket) के मैदान (Field) में आपने कई अजीबो-गरीब वाक़ये देखें और सुने भी होंगे, आज हम आपको ऐसे ही एक वाक़य के बारे में बताने जा रहें हैं. दरअसल जो ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ (Australia’s Player) ने किया है, ऐसा नज़ारा शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. क्लियर आउट (Clean Out) होने के बाद भी वह मैदान से बाहर जानें को तैयार नही था. दरअसल ऐसा ही एक वाक़या इन दिनों ऑस्ट्रेलिया (Australia) में खेली जा रही शेफील्ड शील्ड (Sheffield Shield) 2023-24 के दौरान देखने को मिला. जहां ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ पीटर हैंड्सकॉम्ब (Australia’s Player Peter Handscomb) का कैच थर्ड स्लिप के एक फिल्डर ने पकड़ लिया, अंपायर (umpire) ने उन्हें आउट करार दिया, इसके बवाजुद वो फिल्ड से बाहर जाने को तैयार नहीं थे.
पीटर हैंड्सकॉम्ब के इस अजीब-गरीब कारनामें का विडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. शेफील्ड शील्ड के इस टुर्नामेंट में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज विक्टोरिया की ओर से खेल रहे हैं. आपको बता दे की साउथ ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे इस मैच में पीटर हैंड्सकॉम्ब ने पहले ही दिन अपने कैच थर्ड स्लिप के फील्डर को दे बैठे. लेकिन वो खुद को आउट मानने से इनकार करते हुए नज़र आए.

शेफील्ड शील्ड के इस टुर्नामेंट में साउथ ऑस्ट्रेलिया के तेज़ गेंदबाज़ ब्रेंडन डॉगेट ने एक शानदार आउट स्विंग बॉल फेकी, जो पीटर हैंड्सकॉम्ब के बल्ले के बाहरी किनारे पर लगी और थर्ड स्लिप पर खड़े फील्डर लेहमन के हाथों में गई और वो कैच आउट हो गए, लेकिन यह एक लो कैच रहा. हालांकी देखने पर ये साफ पता चल रहा था की वो एक क्लियर कैच है. हालांकी आउट होने वाले हैंड्सकॉम्ब को ऐसा लगा की शायद फील्डर ने कैच ठीक तरीके से नहीं पकड़ा है, उनको लगा की गेंद हाथ में जाने से पहले ही ज़मीन से टकरा गई है, बल्लेबाज ने कैच को शक की निगाह से देखते हुए वो मैदान से बाहर जाने को तैयार नहीं हो रहे थें.
अन्यLSG vs MI: Shardul Thakur’s 6 Balls Turn the Match, Snatching Victory from Mumbai In…
अन्यMumbai Indians Miss Early Wicket Chance as Mitchell Marsh Punishes in 27 Ballsदेखिए मैच का माजरे वीडियो…
Peter Handscomb refused to leave after edging to the slips until being sent on his way by the umpires ???? #SheffieldShield#PlayOfTheDay pic.twitter.com/7hs8u47tX7
— cricket.com.au (@cricketcomau) November 28, 2023
जैसे की इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि अंपायर ने पहले फील्डिर से बात की और फिर बल्लेबाज़ से बात करते हुए बताया कि, ये कैच पुरी तरह से कंपलीट किया गया है. पीटर ने काफी देर तक अंपायर से बातचीत भी की, आखिर में उन्हें फील्ड से बाहर जाना पड़ा
Shahzad Khan is a writer at Bharat Fast (bharatfast.com).
More from this section

भारत और पाकिस्तान टीम के केंद्रीय समझौते में क्या है अंतर! जानिए कोहली और बाबर की सैलरी

हीरोइन से कम नहीं हैं सरफराज़ की पत्नी, रियल पिक देख उड़ जाएंगे होश

श्रेयस, गिल की छुट्टी, तीसरे टेस्ट में ये 4 बदलाव करेगी BCCI, होगया तय
