भारत और पाकिस्तान टीम के केंद्रीय समझौते में क्या है अंतर! जानिए कोहली और बाबर की सैलरी
BCCI vs PCB Central Contract: बीसीसीआई (Board of Control for Cricket in India) दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट बोर्ड है। बता दें कि बीसीसीआई ने अपने खिलाड़ीयों के लिए इस साल 28 फरवरी 2024 को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी कर दिया है। दरअसल इस सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट (central contract) में बीसीसीआई ने कई बड़े फैसले भी लिए है। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने इस बार कुल 11 नए खिलाड़ीयो को अपने कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया है। हालांकी बीसीसीआई ने इस साल 7 खिलाड़ीयों को कॉन्ट्रैक्ट से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। दरअसल इस साल बीसीसीआई ने कुल 30 खिलाड़ीयों को जगह दिया है। वही पाकिस्तान (Pakistan) की बात करें तो पाक ने 20 अक्टूबर 2023 को अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की लिस्ट को जारी कर दिया था जिसमें पाकिस्तान ने कुल 30 खिलाड़ीयो को शामिल किया है। तो चलिए आज हम आपको बताते है की भारत और पाकिस्तान सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के जरिए खिलाड़ीयों को कितनी फीस देता है। और दोनो की फीस में कितना अन्तर है।

यहां देखें भारत और पाकिस्तान के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट में अंतर
आपको बता दें कि विश्वस्तर पर भारत ऐर पाकिस्तान का क्रिकेट में काफी नाम है। दरअसल जब भी दोनों देशों के बीच कोई भी मैच खेला जाता है। उस समय क्रिकेट फैंस के बीच एक अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिलता है। बता दें कि दोनों ही देशों में कई स्टार खिलाड़ी मौजुद है। तो चलिए जानते है की ये दोनों देश भारत और पाकिस्तान सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट के जरिए खिलाड़ीयों को कितनी फीस देते है। आपको बता दें की पाकिस्तान के नए डील के अनुसार 30 खिलाड़ीयों को 4 ग्रेड में रखा गया है। दरअसल ग्रेड ए के खिलाड़ीयो के लगभग 4.5 मिलियन पीकेआर (यानी भारतीय रुपये में करिब 13.18 लाख रुपए) देती है। तो वही ग्रेड बी में खिलाड़ीयों को 3 मिलियन पीकेआर (भारतीय रुपये में लगभग 8.79 लाख) देता है। ग्रेड सी और डी की बात करें तो इसमें खिलाड़ीयों को 0.75 से लेकर 1.5 मिलियन (यानी 2.19 लाख से लेकर 4.39 लाख भारतीय रुपए) पीकेआर देता है।
भारत के सेंट्रल कॉन्ट्रेक्ट की बात करें तो यहा ग्रेड ए+ के खिलाड़ीयों को 7 रुपये दिए जाते है लगभग 58.3 लाक रुपये प्रति माह दिए जाते है तो वही ग्रेड ए के खिलाड़ीयों को 5 करोड़ रुपये हर साल दिए जाते है। ग्रेड बी के खिलाड़ीयों को 3 करोड़ तो वही ग्रे सी के प्लेयर को 1 करोड़ रुपये सलाना दिया जाता है। आपको बता दें कि भारत का लोवर ग्रेड का खिलाड़ी भी पाकिस्तान के ग्रेड बी के बराबर कमाता है।
BusinessVinFast Expands India Business With Deals For 50 E-Motorcycle Showrooms
BusinessUber To Lay Off 200-250 Employees In India Amid Global Restructuringयहां देखें भारत के ग्रेड प्लेयर
- ग्रेड ए+: विराट कोहली, रोहित शर्मा, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह।
- ग्रेड ए: मोहम्मद शमी, आर अश्विन,मोहम्मद सिराज, शुभमन गिल केएल राहुल, और हार्दिक पंड्या।
- ग्रेड बी: सूर्यकुमार यादव, कुलदीप यादव, ऋषभ पंत, यशस्वी जयसवाल और अक्षर पटेल ।
- ग्रेड सी: रिंकू सिंह, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर, रवि बिश्नोई, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, केएस भरत, और रजत पाटीदार।
पाकिस्तान के प्लेयर के नाम
- ग्रेड ए: मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, और शाहीन शाह अफरीदी
- ग्रेड बी: हारिस रऊफ, फखर जमान, इमाम-उल-हक, सरफराज अहमद नसीम शाह, शादाब खान और मोहम्मद नवाज
- ग्रेड सी: अबरार अहमद, अब्दुल्ला शफीक नोमान अली और इमाद वसीम
- ग्रेड डी: अरशद इकबाल, फहीम अशरफ, आमिर जमाल, हसन अली , इहसानुल्लाह, इफ्तिखार अहमद, मोहम्मद वसीम जूनियर, मोहम्मद हारिस, सईम अयूब, सऊद शकील, सलमान अली आगा, शाहनवाज दहानी, तैयब ताहिर, शान मसूद, उसामा मीर और जमान खान
Shahzad Khan is a writer at Bharat Fast (bharatfast.com).
More from this section

हीरोइन से कम नहीं हैं सरफराज़ की पत्नी, रियल पिक देख उड़ जाएंगे होश

श्रेयस, गिल की छुट्टी, तीसरे टेस्ट में ये 4 बदलाव करेगी BCCI, होगया तय

खुदको फिट रखने के लिए ये खास फिटनेस बैंड पहनते है धोनी, खासियत जानकर आप भी खरीदेंगे
