इरफान पठान के बेटे को मिला ये बड़ा मौका, अब टीम इंडिया के साथ ग्राउंड में दिखाएगा जलवा
इरफान पठान की खुशियों का उस वक्त ठिकाना नहीं रहा, जब उनके बेटे को एक बड़ा मौका मिला। इरफान के बेटे इमरान को जो मौका मिला था वो टीम इंडिया से जुड़ा था। और हाल ही में उन्होंने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने अपने एक्स यानी कि ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट किया और उस पोस्ट के माध्यम से उन्होंने ये जरूरी जानकारी अपने सभी चाहने वालों के साथ ही में साझा की। और बताया कि आज उनकी जिन्दगी का सबसे गौरव शाली मौका है। और आज तो वो बिल्कुल फुले नहीं समा रहे हैं।
जानिए क्या मिला मौका

दरअसल, वर्ल्ड कप 2023 के दौरान एक मैच से पहले इरफान के बेटे इमरान को टीम इंडिया के साथ राष्ट्रगान में खड़े होने का मौका मिला। टीम इंडिया के साथ बेटे इमरान के अलावा इरफान के दोनों भतीजे अयान और रेयान राष्ट्रगान में खड़े हुए थे। बेटे और भतीजे को टीम इंडिया के साथ जन-गन-मन गाते देख इरफान इतने खुश हुए कि उन्होंने इसे कभी ना भूल पाने वाला पल बता दिया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने इंडिया टीम के लिए खेलने का अपना सपना पूरा किया। एक वो दिन था जब उनको इतनी खुशी मिली थी, और अब ये आज का दिन है जब उनको इतनी खुशी मिली है।
BusinessVinFast Expands India Business With Deals For 50 E-Motorcycle Showrooms
BusinessUber To Lay Off 200-250 Employees In India Amid Global Restructuringट्विटर पर दी जानकारी

अपने बेटे और भतीजे को ये खास मौका देने के लिए इरफान पठान ने ICC और BCCI दोनों का शुक्रिया अदा भी किया। बता दें कि इरफान पठान अभी लेजेंड्स लीग क्रिकेट में खेल रहे हैं। इससे पहले वो वर्ल्ड कप 2023 में कमेंट्री कर रहे थे। इरफान पठान ने ये भी बताया कि वो चाहते हैं कि उनका बेटा और उनके भतीजे भी आगे चल कर के अपने देश का नाम रौशन करे। और टीम इंडिया से खेल कर उनको जीतने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें।
Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.
More from this section

भारत और पाकिस्तान टीम के केंद्रीय समझौते में क्या है अंतर! जानिए कोहली और बाबर की सैलरी

हीरोइन से कम नहीं हैं सरफराज़ की पत्नी, रियल पिक देख उड़ जाएंगे होश

श्रेयस, गिल की छुट्टी, तीसरे टेस्ट में ये 4 बदलाव करेगी BCCI, होगया तय
