T20 World Cup: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए जल्द होगा भारतीय टीम का ऐलान, रोहित-विराट को भी मिलेगा मौका!
T20 World Cup: भारतीय टीम (Team India) इस समय ऑस्ट्रेलिया (Australia) के खिलाफ पांच मैचो का टी20 सीरीज (T20 Series) खेल रही है|अभी तक इस सीरीज का पहला मुकाबला खेला गया है, (T20 World cup) सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने जीत दर्ज की है. जबकि 5 दिसंबर को इस सीरीज का आखरी मुकाबला खेला जाएगा. आपको बता दें की इस सीरीज के बाद टीम इंडिया (Team India) साउथ अफ्रीका (South Africa) के दौरे पर जाएंगी, जहां टीम इंडिया 2 टेस्ट, 3 वनडे और 3 टी20 मैच खेला जाना है.
साउथ अफ्रीका टी20 सीरीज (South Africa t20 series) का आगाज 10 दिसंबर 2023 से शुरु होने वाला है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का जल्द ही ऐलान होने वाला है. इस सीरीज के लिए आईपीएल की तीन टीमों के कई खिलाड़ी शामिल हो सकते है.
भारतीय टीम में यें खिलाड़ी हो सकते है शामिल.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जानें वाले टी20 सीरीज के लिए इंडिया टीम की 15 सदस्यीय टीम में मुंबई इंडियंस के 4 खिलाड़ी शामिल हो सकते है. ऐसा माना जा रहा है की मुंबई इंडियंस की टीम से कप्तान रोहित शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह का नाम शामिल हो सकता है, जबकी आरसीबी टीम से विराट कोहली और मोहम्मद सिराज को भी इस सीरीज का हिस्सा बनया जा सकता हैं, वहीं अगर सीएसके टीम की बात करें तो रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, दीपक चाहर और तुषार देशपांडेय को इस सीरीज में शामिल कर सकते है.

अन्यLSG vs MI: Shardul Thakur’s 6 Balls Turn the Match, Snatching Victory from Mumbai In…
अन्यMumbai Indians Miss Early Wicket Chance as Mitchell Marsh Punishes in 27 Ballsसाउथ अफ्रीका टी20 सीरीज के खिलाफ भारत की संभावित टीम
साउथ अफ्रिका टी20 सीरीज के लिए भारत की यें संभावित टीम हो सकती हैं, रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, रविंद्र जडेजा, शिवम दुबे, जसप्रीत बुमराह, दीपक चाहर, तुषार देशपांडेय, युजवेंद्र चहल, और मोहम्मद सिराज नजर आ सकते है.

Shahzad Khan is a writer at Bharat Fast (bharatfast.com).
More from this section

भारत और पाकिस्तान टीम के केंद्रीय समझौते में क्या है अंतर! जानिए कोहली और बाबर की सैलरी

हीरोइन से कम नहीं हैं सरफराज़ की पत्नी, रियल पिक देख उड़ जाएंगे होश

श्रेयस, गिल की छुट्टी, तीसरे टेस्ट में ये 4 बदलाव करेगी BCCI, होगया तय
