Skip to content
ऑफ बीट

10000 से 347000000000 की कंपनी, दान में दिए 96 करोड़, मिलिए बैंगलोर की सबसे अमीर महिला से

kiran mazumdar shaw
kiran mazumdar shaw

भारत और दुनिया के बदलते स्वरुप में अब महिलाएं पुरुषो से हर चीजो में कंधा से कंधा मिलकर चल रही है और वो सारी ही चीजे हासिल कर रही है जो एक पुरुष भी हासिल कर सकता है। इसी बीच अभी बेंगलुरु (Bengaluru) से एक कमाल की कहानी सामने निकल कर आ रही है जहाँ उन्होंने अपने काम से सभी को काफी ज्यादा इम्प्रेस किया है।

हम इस आर्टिकल में बेंगलुरु की सबसे अमीर महिला के बारे में बात करेंगे जहाँ उन्होंने 10,000 करोड़ रूपए से खरबों रुपए बना लिए थे। वही उन्होंने पिछले साल एक ही दिन में 96 करोड़ रूपए भी दान किये है। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उनका नाम किरण मजुमदार है।

2023 में दान किए थे 96 करोड़ :

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि किरन मजुमदार शॉ (Kiran Mazumdar-Shaw) बिजनेस (Business) सेक्टर का काफी बड़ा और जाना-माना नाम है। उन्होंने मानवता की भलाई के लिए काफी ज्यादा काम किए है और इसी कारण उन्हें उनके नेक कामो के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने 2023 में 96 करोड़ रूपए दान किये थे जहाँ अधिक डोनेशन साइंस, एजुकेशन रिसर्च के फील्ड में दिया गया था।

आखिर कौन है ये महान शख्स :

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि किरण मजूमदार शॉ बियोकॉन लिमिटेड की फाउंडर है। इस कंपनी के मार्किट वैल्यू के बारे में बात की जाए तो वो अभी के समय मे 3 खरब और 47 अरब रुपए है। उनकी ये कंपनी बियोफार्मासूटीकल कंपनी है।

उनके निजी जीवन के बारे में बात की जाए तो उनका जन्म कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में 23 मार्च 1953 में हुआ था। वो इस वक़्त 70 वर्ष की है जहां उनके पिताजी का नाम रसेन्द्र मजूमदार था और उनका उनकी बेटी की सफलता में काफी बड़ा हाथ है। उन्होंने अपनी सारी पढ़ाई बेंगलुरु से ही की है जहां उन्होने बायोलॉजी और जूलॉजी से अपना ग्रेजुएशन किया है।

Priyanshu

Priyanshu is a writer at Bharat Fast (bharatfast.com).

More from this section