Skip to content
मनोरंजन

Salman Khan: सलमान खान के पीछे हाथ धोकर पड़ा लॉरेंस बिश्नोई, बोला दाऊद भी नहीं बचा सकता

Salman Khan: सलमान खान के पीछे हाथ धोकर पड़ा लॉरेंस बिश्नोई, बोला दाऊद भी नहीं बचा सकता
Salman Khan: सलमान खान के पीछे हाथ धोकर पड़ा लॉरेंस बिश्नोई, बोला दाऊद भी नहीं बचा सकता

Salman Khan Security: सलमान खान (Salman Khan) को फिर मिली धमकी, रविवार को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई (Gangster Lawrence bishnoi) एक फिर जान से मारने की धमकी दी, जिसके बाद मुंबई पुलिस  (Mumbai Police) एक्शन में आ गई है. मुंबई पुलिस के द्वारा  सलमान खान को दी गई सुरक्षा (Security) की जांच की, साथ ही दबंग खान को शर्तक रहने की भी सलाह दी है. दरअसल सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई (Lawrence bishnoi) की धमकी के बाद वाई-प्लस (Y+) की सुरक्षा दी है.

आपको बता दें की कुछ समय पहले सलमान खान (Salman Khan) के पिता सलीम खान (Salim Khan) को मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) के दौरान एक चिठ्ठी मिली थी, जिसमें टाईगर 3 (Tiger3) को जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस धमकी के बाद ही मुंबई पुलिस ने उन्हें वाई-प्लस (Y+) सुरक्षा दी थी.

salman (4)

फेसबुक पोस्ट के जरिए मिली धमकी  

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के माने तो, जिस फेसबुक अकाउंट से धमकी भरा पोस्ट किया गया उसका ओरिजन भारत के बाहर का था. दरअसल फेसबुक पोस्ट में यह लिखा गया था कि सलमान को तुम भाई मानते हो, अब समय है कि तुम्हारा भाई आए और तुम्हें बचाए. ये मैसेज सलमान के लिए भी है. वो इस गलतफहमी में न रहे कि कोई उसे बचा लेगा. दाऊद भी नहीं बचा सकता पोस्ट में आगे लिखा गया था की…तुम हमारे रडार पर हो अब तुम इसे ट्रेलर समझो, पुरी पिक्चर जल्द हम रिलीज़ करेंगे. तुम चाहे किसी भी देश में भाग जाओ , पर ये याद रखो की मौत को कोई वीजा की जरुरत नहीं पड़ती है. वो बुलाए आ जाती है.

salman

सलमान खान को मिली थी धमकी

दरअसल मार्च में भी सलमान खान को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सदस्य द्वारा एक धमकी भरी मेल भेजा गया था. जिसकी जानकारी मुंबई पुलिस को दी गई थी, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर उनकी सुरक्षा बढ़ा दी थी. वही अगर बात करे बिश्नोई की तो वह अभी सलाखों के पीछे है.

Shahzad Khan

Shahzad Khan is a writer at Bharat Fast (bharatfast.com).

More from this section