Skip to content
मनोरंजन

Ambani परिवार की पार्टियों में नहीं जाते ये बॉलीवुड सितारे, कारण जान रह जाएंगे दंग

img 20240307 114733
img 20240307 114733

Mukesh Ambani : बीते दिनों अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट का प्री-वेडिंग फंक्शन हुआ और उनके इस समारोह का सारा इंतजाम काफी शानदार था। देश के कोने कोने में बस उनके और उनके इस कार्यक्रम की ही बात हो रही थी। और उनके इस कार्यक्रम में सारा का सारा बॉलीवुड ही शुमार हुआ था। जहां एक ओर हर एक बड़ा सितारा यहां नजर आया वहीं बॉलीवुड कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने इस कार्यक्रम से पूरी तरह से दूरी बनाई हुई रखी थी। और उनको अंबानी परिवार के इस पूरे कार्यक्रम में एक बार भी नहीं देखा गया। पर आखिर वो सितारे थे कौन, आइए जानते हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा

क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीते हैं। और उनको अपने परिवार के साथ ज्यादा जगह जाना अच्छा नहीं लगता। वो ज्यादातर जगह देखे भी नहीं जाते। और अगर वो ककहीं जाते भी है तो अधिक देर तक टिकना पसंद नहीं करते। और हाल ही में उनको एक बेटा भी हुआ है जिसके साथ वो समय बिताना चाहते हैं।

धर्मेन्द्र और पूरा देओल परिवार

सनी देओल और उनका पूरा परिवार अपने साधारण रहन सहन के लिए मशहूर हैं। वो आम तौर पर कम ही लोगों से मिलते हैं। एक बार उन्होंने खुल कर कह दिया था कि उनको फंक्शन में जाना अच्छा नहीं लगता। और वह और उनका पूरा परिवार शुरुआत से ही इन पार्टी और फंक्शन से खुद को दूर रखना ही उचित समझते हैं।

इमरान हाशमी 

बॉलीवुड के सीरियल किसर पर्दे के पीछे एक साधारण सी जिंदगी बिताते हैं। और समय से ही अपने सारे काम करना पसंद करते हैं। और उनके लिए अपने परिवार को समय देने से अधिक महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। और यही कारण है कि वह इन फंक्शन से अच्छी खासी दूरी बरकरार रखते हैं।

कंगना रनौत

बॉलीवुड की एक मशहूर अदाकारा का नाम भी इस फेहरिस्त में शुमार है। इस अदाकारा को अपना जीवन प्राइवेट हो अच्छा लगता है। उन्होंने कई बार कहा है कि ये पार्टी और फंक्शन उनके लिए फिजूल है। और वह सिर्फ अपने आप पर ही ध्यान देती है। और इन फंक्शन में जाने के लिए उनके पास समय नहीं होता है।

नवाजुद्दीन सिद्दिकी

एक आउटसाइडर होने के बाद भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना इतना बाद नाम बनाने वाले इस अदाकार ने कई सारी अच्छी पिक्चर में अभिनय किया है। उनके इस इंडस्ट्री में कई मित्र है फिर भी वो इन पार्टी में नहीं जाते। उनके अनुसार उनको अकेलापन ज्यादा रास आता है।

Desk Bharat

Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.

More from this section