Skip to content
मनोरंजन

Bollywood Villain: बॉलीवुड का एक ऐसा विलेन,जो हीरो से भी ज्यादा लेता था फीस, नाम जान लगेगा झटका

amitabh & dilip
amitabh & dilip

Bollywood Villain: बॉलीवुड का ऐसा अभिनेता, जिसके अभिनय ने उन्हें सुपरस्टार (Superstar) बना दिया. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan)  दिलीप कुमार (Dilip Kumar) जैसे कलाकारों को लोग उनके नाम से जाना करते है, लेकिन बॉलीवुड (Bollywood) के इस विलेन (villain) को लोग सिर्फ उनके अवाज़ से पहचान लेते हैं. हम जिस अभिनेता (Actor) की आज बात कर रहे हैं. वो एक समय आर्मी (Army) का रुख कर चुका था, लेकिन किस्मत उन्हें सपनों की नगरी मुंबई (Mumbai) खींच लाई. एक्टर की बॉडी, खूबसूरती, स्टाइल (Style) मेकर्स को काफी पसंद आया फिर उन्होंने कई सारी फिल्में (Film) की उस दौरान बड़े सितारों से भी ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गए थें.

70-80 के दशक में उन्होंने कई ऐसी फिल्में की जो आज भी लोगों के दिलो पर राज करती हैं, एक्टर के अभिनय ने सभी को अपना दिवाना बना दिया था, उस दौरान वें बॉलिवुड के मशहूर विलेन बन चुके थें. उनके बिना फिल्में अधुरी हुआ करती थी. इस विलेन ने अपने स्टाईल से हजारों लड़कियों के दिलों पर राज किया है. इस स्टार का राज कपूर के परिवार से ग्हरा रिश्ता है, लेकिन एक वक्त ऐसा भी आया जब वह कैलाश पर्वत पर जाने को मज़बूर हो गए.

amitabh & dilip (1)

जानें कौन है, वो अभिनेता!

बॉलीवुड के इस अभिनेता का एक दौर ऐसा भी आया, जब उनकी फीस 1.25 लाख थी और उस समय के वो सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर बनें. जबकि राज कपूर की 75 हजार, देवानंद की फीस 35 हजार और दिलीप कुमार की फीस 50 हजार रूपये थी. हम आपको बता दें की वो विलेन कोई और नही प्रेमनाथ मल्होत्रा थें.

raj,dilip,devanand

आखिर क्या था, वो कारण?

प्रेमनाथ मल्होत्रा ने बॉलीवुड में जितना भी काम किया है, सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी उन्हें विलेन के किरदार से मिली. लेकिन एक समय ऐसा भी आया जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर पिटने लगी. फिल्मों ने उनका साथ देना बन्द कर दिया. तब प्रेमनाथ मल्होत्रा ने कैलाश पर्वत का रुख किया था, वहां कुछ समय शांति से बिताने के बाद उन्होंने फिल्मों में वपसी की थी.

pream nath

 

Shahzad Khan

Shahzad Khan is a writer at Bharat Fast (bharatfast.com).

More from this section