जल्द बढ़ेगी ठंड! जानिए देश के सभी राज्यों में कैसा रहेगा आज का मौसम
पूरे देश के मौसम का हाल इन दिनों उथल पुथल हुआ पड़ा है। इन दिनों उत्तर भारत के पहाड़ी छेत्रों में बर्फबारी देखने को मिल रही है। और यूपी में भी अब मौसम बदलता हुआ दिखाई दे रहा है। ठंड की वजह से तेजी से तापमान गिरता हुआ नजर आ रहा है। और मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार दिसंबर की शुरुआत होते ही ये तापमान घट कर के और नीचे की ओर चला जाएगा। और तो और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 2 दिसंबर को बारिश भी देखने को मिल सकती है।
वहीं बीते मंगलवार को ये तापमान 25.3 डिग्री दर्ज किया गया जबकि सोमवार को ये पारा 22 डिग्री के आस पास था। और वहीं सबसे कम तापमान कानपुर में दर्ज किया गया जहां का न्यूनतम पारा 10 डिग्री था, जिसे पूरे प्रदेश में सबसे कम बताया गया। वहीं कानपुर में बीते मंगलवार को पूरे दिन बदल ही छाए रहे। और इसके साथ ही कहा गया कि 1 तारिक को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। और वहीं पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज के साथ साथ बौछार भी आ सकती है। और इसी बारिश के साथ कड़ाके की ठंड का आगमन भी हो सकता है।
और प्राप्त जानकारी के अनुसार आने वाली 4 तारिक तक बादल ही छाए रहने वाले हैं। और कई इलाकों में बूंदाबांदी भी हो सकती है जिसके बाद कोहरे का आगमन होगा। इसका कारण बताते हुए जानकारों ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पूरे प्रदेश का मौसम बदल गया है। मध्य क्षोभमंडल में अरब सागर तक एक ट्रफ के रूप में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इसके कारण प्रदेश के अधिकतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने के आसार हैं। और ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये पारा अभी और दो से तीन डिग्री तक और नीचे जाएगा।
Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.
More from this section

इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, देश भर में आएगा मानसून, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

गर्मी नहीं ले रही कम होने का नाम, कई राज्य हुए बेहाल, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

कुछ ही दिनों में आएगी बरसात, इन राज्यों को मिलेगी राहत, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम


