जानिए कैसा है देश भर में मौसम का हाल, और किन राज्यों से आज कैसा होगा मौसम

Follow Us

Weather News: हाल के समय में देश के कुछ राज्यों की हालत बारिश (Rain) ने बिगाड़ राखी है। दिल्ली, हरियाणा हिमाचल और दक्षिण भारत के क्षेत्रों में बारिश ने सब को सराबोर कर रखा है। और दक्षिण भारत के रहने वालों के लिए तो हालात बाढ़ जैसे बने हुए हैं। जगह जगह पर जल जमाव हुआ है, और काफी अधिक चीजों की क्षति भी हुई है। लोगों के लिए भी जीवन काफी मुश्किल हो गया है।

और अब मौसम विभाग ने एक और बहुत बड़ी चेतावनी दे दी है। और बताया है कि आने वाले समय में कुछ दिनों तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ ही साथ कुछ और राज्यों के भी हालात कुछ इस तरह के ही होने वाले हैं। और उनको भी तैयार रहना चाहिए। वर्ना उनके लिए भी मुश्किल हो सकती है।

जानकारी के अनुसार आज और आने वाले दो दिन तक दक्षिण भारत के सभी राज्यों में काफी बारिश होने वाली है। और दिल्ली में भी भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। और बात करें उत्तराखंड और उससे सटे हुए इलाकों की तो यहां भी आने वाले दो दिन में बारिश का प्रकोप जारी रहेगा। और तो और पूर्वी राजस्थान के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। और आने वाले कुछ दिनों में होने वाली इस बारिश के लिए खुद को तैयार रखने की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले दो तीन दिन तक बारिश का हाल कुछ इस प्रकार ही रहने वाला है।

मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए भी आने वाला हफ्ता काफी भारी होने वाला है। आने वाले हफ्ते में भारी बारिश देखने को मिलने वाली है। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में भी मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। और कहा है कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश जारी रहने वाली है।