यूपी-उत्तराखंड में जारी हुआ हाई अलर्ट, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी: आज का मौसम
Weather News: हाल के समय में पूरे देश की हालत बारिश (Rain) ने बिगाड़ राखी है। दिल्ली, हरियाणा हिमाचल और बाकी पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश ने सब को सराबोर कर रखा है। और दिल्ली और गुड़गांव के रहने वालों के लिए तो हालात बाढ़ जैसे बने हुए हैं। जगह जगह पर जल जमाव हुआ है, और काफी अधिक चीजों की क्षति भी हुई है। लोगों के लिए भी जीवन काफी मुश्किल हो गया है।
IMD ने दे दी चेतावनी :
और अब मौसम विभाग ने एक और बहुत बड़ी चेतावनी दे दी है। और बताया है कि आने वाले समय में कुछ दिनों तक उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के साथ ही साथ कुछ और राज्यों के भी हालात कुछ इस तरह के ही होने वाले हैं। और उनको भी तैयार रहना चाहिए। वर्ना उनके लिए भी मुश्किल हो सकती है।

IMD के मुताबिक इन राज्यों में होगी बारिश
जानकारी के अनुसार आने वाले दो दिन तक नॉर्थ ईस्ट के सभी राज्यों में काफी बारिश होने वाली है। और बिहार में भी भारी बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। और बात करें उत्तराखंड और उससे सटे हुए इलाकों की तो यहां भी आने वाले दो दिन में बारिश का प्रकोप जारी रहेगा। और तो और पूर्वी राजस्थान के लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। और आने वाले कुछ दिनों में होने वाली इस बारिश के लिए खुद को तैयार रखने की जरूरत है। हिमाचल प्रदेश में भी आने वाले दो तीन दिन तक बारिश का हाल कुछ इस प्रकार ही रहने वाला है। और वहीं अनुमान के मुताबिक ओरिसा और झारखंड में भी आने वाले कुछ दिन तक बारिश का माहौल ही बरकरार रहेगा।
BusinessVinFast Expands India Business With Deals For 50 E-Motorcycle Showrooms
BusinessUber To Lay Off 200-250 Employees In India Amid Global Restructuring
रहना होगा सावधान
मध्य प्रदेश में रहने वाले लोगों के लिए भी आने वाला हफ्ता काफी भारी होने वाला है। आने वाले हफ्ते में भारी बारिश देखने को मिलने वाली है। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात में भी मौसम विभाग ने बारिश की चेतावनी दी है। और कहा है कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भी भारी बारिश होने वाली है।
Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.
More from this section

इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, देश भर में आएगा मानसून, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

गर्मी नहीं ले रही कम होने का नाम, कई राज्य हुए बेहाल, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

कुछ ही दिनों में आएगी बरसात, इन राज्यों को मिलेगी राहत, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम
