Skip to content
मौसम

चारों ओर मचाया मौसम ने तूफान, कहीं आया तूफान तो कहीं तेज धूप, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

weather 20240311 093807 0000 11zon
weather 20240311 093807 0000 11zon

आज कल का मौसम कैसा रहेगा: देश भर में आने वाले कुछ घंटों में जगह जगह पर काफी तेज आंधी-तूफान और उसके साथ ही साथ तेज हवाएं भी चलने वाली है। और बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली की तो दिल्ली और उसके आस पास के इलाके जैसे कि नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद सहित एनसीआर के भी कई छेत्रों में भी भयंकर आंधी और तूफान देखा जाने वाला है। मौसम विभाग ने ये जानकारी दी है कि दिल्ली में आज लोगों को संभाल कर रहने की जरूरत है और अगर आवश्यक ना हो तो अपने घरों से बिल्कुल भी ना निकलें क्योंकि आज के दिन दिल्ली और इसके निकट के इलाकों में तेज तर्रार आंधी-तूफान की आशंका है।

आज का मौसम/ कल का मौसम कैसा रहेगा?

और तो और वहीं तेज हवाओं की भी बहने की आशंका है। वहीं इसके साथ ही साथ मौसम विभाग द्वारा कई और राज्य जैसे कि मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और उत्तर कर्नाटक में भी लोगों को संभाल कर रहने को कहा गया है। हालांकि वहां दिल्ली की तरह लोगों को आंधी, तूफान और बारिश से नहीं बल्कि लोगों को गर्मी और धूप से सतर्क रहने को कहा गया है। क्योंकि वहां भी जल्द ही हिट वेव का स्तर बढ़ने वाला है।

आज शाम का मौसम कैसा रहेगा?

और इसके साथ ही में केरल, तमिलनाडु और तटीय आंध्र प्रदेश में भी गर्मी बरकरार रहने वाली है। बात की जाए देश की राजधानी दिल्ली के तापमान की तो दिल्ली में बीते शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस देखा गया जो देश भर के औसत तापमान से लगभग तीन डिग्री ऊपर था। और वहीं अगर बात की जाए दिल्ली के न्यूनतम तापमान की तो वह 21.8 डिग्री सेल्सियस था और न्यूनतम तापमान भी देश भर के औसत तापमान से लगभग चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया।

कल का मौसम कैसा रहेगा?

मौसम विभाग ने आर्द्रता के स्तरकी जानकारी दी और बताया कि इसका स्तर 64 से 39 प्रतिशत के मध्य देखा गया। मौसम कार्यालय ने ये बताया कि दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में आने वाले कुछ दिनों तक बादल घिरे हुए रहेंगे और तेज हवाएं भी होंगी जिस कारण से बरसात भी देखने को मिलने वाली है। और इन आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान 35 और 20 डिग्री सेल्सियस के निकट ही रहने वाला।

कल का मौसम कैसा रहेगा बारिश होगी?

वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) बीती शाम लगभग छह बजे के निकट 182 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में देखा जाता है। शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ समझा जाता है।

#10 दिनों का मौसम #30 दिन का मौसम #aaj ka Mausam #Barish #central india weather forecast #Delhi Rain #east india weather forecast #gujarat weather #Heavy Rain for Five Days #Hindi News #IMD Rainfall Alert #kal ka मौसम #Mausam ki Jankari #Mausam Vibhag #Meteorological Department #Monsoon 2023 #Mosam ki jankari #News in Hindi #north india weather forecast #oday's Weather #official weather Forecasts #rain in Assam #rain in Bihar #rain in gujarat #rain in sikkim #south india weather forecast #Southwest Monsoon #Southwest Monsoon 2023 #UP Rain #weather forecast #Weather forecast for india #weather in india #Weather Information India #weather news #weather update #आईएमडी रेनफॉल अलर्ट #आज का मौसम #आज के मौसम का हाल #आज रात का मौसम #आज शाम का मौसम #उत्तराखंड बारिश #कर्नाटक बारिश #कल का मौसम कैसा रहेगा #कल मौसम कैसा रहेगा #केरल बारिश #गुजरात बारिश #दिल्ली बारिश #पंजाब बारिश #पश्चिम बंगाल बारिश #पांच दिनों तक भारी बारिश #महाराष्ट्र बारिश #मौसम #मौसम कल #मौसम की जानकारी #मौसम की संपूर्ण जानकारी #मौसम न्यूज #मौसम विभाग #मौसम विभाग अपडेट #यूपी बारिश #यूपी वेदर #वेदर अपडेट #वेदर टुडे #वेदर न्यूज #हिमाचल प्रदेश बारिश
Desk Bharat

Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.

More from this section