Weather Update: इन राज्यों में आज पड़ेगी भयानक ठंड, जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम
Weather Update (आज का मौसम): इन दिनों उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश के साथ ही साथ हमारे देश के कई सारे और राज्यों में भी भयानक ठंड के मौसम का प्रकोप लगातार रूप से बढ़ता ही जा रहा है। और हर रोज सर्द हवाएं सुबह के समय और शाम के वक्त सभी को ठिठुराने भी लगी हैं। और सभी नागरिकों ने उनके सभी गरम कपड़े भी बाहर कर लिए हैं और अब तो सभी को दोपहर के समय में भी काफी सर्दी का एहसास होता दिख रहा है। और तो और हमारी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते गुरुवार को न्यूनतम तापमान की बात की जाए तो वह 6.2 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा था, और ये इस साल का हमारे देश का सबसे कम तापमान बताया जा रहा है।
आज का मौसम कैसा रहेगा ?
और जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को न्यूनतम तापमान में थोड़ा सा बदलाव भी दिखाई दिया है और तापमान अब बढ़ कर के आठ डिग्री सेल्सियस के निकट आ गया है। आपको बता दें कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की जानकारी के अनुसार आने वाले 5 दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में कोहरा ही छाया रहने वाला है। मौसन विभाग के अनुसार दिल्ली का तापमान बीते कुछ दिनों से सामान्य तापमान से नीचे जा चुका है। जहां बुधवार को ये न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस, मंगलवार को 6.8 डिग्री सेल्सियस और सोमवार को ये तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया था।
कल का मौसम / मौसम विभाग की जानकारी
दिल्ली के साथ ही साथ उसके पड़ोस यानी कि यूपी में भी लगभग सभी राज्यों में तापमान में काफी भारी गिरावट दर्ज की गई है। और इस दिसंबर के माह में यूपी में लगातार तापमान गिरता ही नजर आ रहा है। और सुबह के समय में यूपी के हर एक राज्य में घना कोहरा ही दिखाई देता है। इससे लोगो को कई सारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। और लोगों ने बताया कि इससे उनको यात्रा करने में सबसे ज्यादा दिक्कत हो रही है।
Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.
More from this section

इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, देश भर में आएगा मानसून, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

गर्मी नहीं ले रही कम होने का नाम, कई राज्य हुए बेहाल, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

कुछ ही दिनों में आएगी बरसात, इन राज्यों को मिलेगी राहत, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम


