जानिए कैसा रहेगा आज का मौसम, किन राज्यों में अब बढ़ेगी होगी ठंड

Follow Us

देश के अधिकतम राज्यों में बरसात का मंजर है तो कही अब ठंड लोगों के घरों में दस्तक दे गई है। बंगाल के कुछ इलाकों में मौजूद डिप्रेशन अब गहरे डिप्रेशन में बदल गया है। और इस कारण से अब दक्षिण भारत के छेत्रों में भी उसका असर दिखाई दे रहा है। और तो और अब हरियाणा और उसके आस पास के राज्यों में भी भारी बारिश और हवाएं चलने के आसार दिखाई देते हैं। और जल्द ही ये आंध्र प्रदेश और तमिल नाडु के पास भी आ सकता है।

मौसम की जानकारी

जानकारों के अनुसार 5 तारिक को ये तूफान अपना उग्र रूप दक्षिण भारत में धारण कर लेगा। और वहां हवा की गति 80-90 किमी प्रति घंटे और 100 किमी प्रति घंटे के आस पास तक देखी जा सकती है। दिल्ली और एनसीआर की बात की जाए तो वहां के मौसम में कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिलने जा रहा है। और वहां का मौसम बिल्कुल साफ रहने वाला है। फिलहाल दिल्ली का मौसम अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम 10 डिग्री है और आने वाले समय में भी मौसम कुछ इस तरह का ही बना रहने वाला है।

मौसम विभाग 

वहीं अगर बात की जाए उत्तर प्रदेश की तो वहां का हाल भी थोड़ा अलग रहने वाला है। और अगर बात करें उत्तर प्रदेश के लखनऊ की तो आने वाले समय में वहां बारिश देखने को मिलने वाली है। इसके साथ ही साथ बात की जाए कुछ राज्यों में बारिश की संभावना की तो, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक या दो स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। और वहीं दक्षिणी ओडिशा, केरल, आंतरिक तमिलनाडु और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखे जाने की भी संभावना बन रही है। वहीं तटीय कर्नाटक में भी हल्की बारिश संभव है।