Skip to content
अज्ञात तथ्य

मात्र इतने दिनों में हो जाता है मोर का जन्म, जानिए कैसे

peacock
peacock

कितने दिन में जन्म लेता है मोर : मोर जंगल के सबसे खूबसूरत पक्षियों में से एक है। ये इतना खबूसूरत पक्षी है कि देखते ही आंखें चमक जाती हैं। मगर कभी सोचा है कि मोर आखिर कितने दिन में पैदा होता है। इसका जवाब शायद ही किसी को मालूम होगा। जानकर चौंकेंगे कि मोर बहुत ही कम दिन में पैदा होता है। आइए बताते हैं आपको इस बारे में सारी जानकारी 

इतने दिनों में होता है जन्म

इसमें मोरनी सबसे पहले अंडे देती है। इसके बाद करीब 28-30 दिन में मोर अंडे से बाहर निकलता है। आम तौर पर एक मोर का औसत जीवन काल लगभग 15 से 20 साल का या इससे अधिक हो सकता है। मोर चिड़ियाघरों में लगभग 30 साल तक जीवित रहते हैं। जंगल में रहने वाले मोर आम तौर पर बाकी जंगली जानवरों का शिकार हो जाते हैं इस कारण अधिक जी नहीं पाते हैं। पर संरक्षण में रखे हुए हुए सुरक्षा के कारण अधिक जीवित रहते हैं।

मोर की लंबाई चौड़ाई

मोरनी 50 और मोर होता है 215 सेमी। इस प्रजाति में मोर, मोरनी से अधिक सुंदर होता है। इसका चमकीला नीला सीना और गर्दन होती है और कांस्य गहरे हरे रंग के 150 से अधिक पंखों का गुच्छा होता है। मोरनी भूरे रंग की होती है। मोर की उम्र 25 से 30 वर्ष तक होती है। मोर की लंबाई लगभग 215 सेंटीमीटर तथा मोरनी की 50 सेंटीमीटर ही होती है।

मोर की सुंदरता 

मोर भारत का राष्ट्रीय पक्षी है। यह पक्षी भारत की समाजिक और सांस्कृतिक इतिहास का अभिन्न अंग रहा है। इस पक्षी के अनेक विशेषताएं इसे विशिष्ट बनाती है। इसकी विशेषताओं में इसकी सुंदरता सबसे अधिक चर्चा का विषय रही है। असल में भारतीय साहित्य मोर की सुंदरता से भरा हुआ है। लेकिन अधिकांश प्रजातियों से अलग इस प्रजाति में नर मादा की अपेक्षा अधिक सुंदर होता है और उसकी सुंदरता का कारण है उसके पंख। जिसे पूंछ भी कहा जाता है।

Desk Bharat

Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.

More from this section