‘रोहित शर्मा ने गलत फैसला…’ पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने भारतीय कप्तान को लेकर कही बड़ी बात
ICCWORLDCUP2023: आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला इंडिया(India) और ऑस्ट्रेलिया (Australia)के बीच अहमबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. भारतीय टीम इस टूर्नामेंट के पिछले सभी 10 मैच जीत कर फाइनल में पहुंची. लेकिन फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की बल्लेबाजी काफी असधारन रही. इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन ही बना पाई.
लगातार 10 मैच जीतने के बाद हर किसी को विश्व कप के फाइनल मुकाबले में रोहित की भारतीय टीम से काफी उम्मीदें थीं. हालांकि, टीम फाइनल मुकाबला नहीं जीत पाई. अब इस पर भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर का रिएक्शन सामने आया है.

आखिर क्या कहा सुनील गावस्कर ने?
भारतीय टीम के पुर्व बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने कहा कि रोहित की टीम विश्व के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के ‘गैर-नियमित गेंदबाजों’ पर हमला करने में असफल रही. उन्होंने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा कि रोहित एक बार फिर खराब शॉट खेलकर आउट हो गए. उन्हें फाइनल के दबाव को समझना चाहिए था और एक बड़ी पारी खेलनी चाहिए थी. हैरानी की बात तो ये है कि वो ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर खराब शॉट खेलकर आउट हुए. जब की उनके ओवर में रोहित ने दो बाउंड्री लगा ली थी लेकिन एक और बाउंड्री के लालच में उन्होंने अपनी वीकेट गंवा दी.
BusinessVinFast Expands India Business With Deals For 50 E-Motorcycle Showrooms
BusinessUber To Lay Off 200-250 Employees In India Amid Global Restructuring
सुनिल गावस्कर ने कही बड़ी बात
लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर ने आगे कहा, “मैं जानता हूं कि अगर रोहित के बल्ले से गेंद सही से कनेक्ट होता और छक्का मारा होता तो हम सभी खड़े होकर इसकी सराहना भी करते. भारतीय टीम का स्कोर बहुत ही कम बना भारतीय टीम को कम से कम 260 रनों से ऊपर होना चाहिए था, लेकिन टीम का स्कोर 241 रन ही रह गया.
Shahzad Khan is a writer at Bharat Fast (bharatfast.com).
More from this section

भारत और पाकिस्तान टीम के केंद्रीय समझौते में क्या है अंतर! जानिए कोहली और बाबर की सैलरी

हीरोइन से कम नहीं हैं सरफराज़ की पत्नी, रियल पिक देख उड़ जाएंगे होश

श्रेयस, गिल की छुट्टी, तीसरे टेस्ट में ये 4 बदलाव करेगी BCCI, होगया तय
