Skip to content
सरकारी योजना

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 के तहत मिलेगा ₹1000 प्रति महीना, जानिए पूरी खबर कैसे मिलेगा इस योजना का लाभ ?

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024
झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024:-नमस्कार दोस्तों स्वागत है आप सभी का हमारे इस वेबसाइट में, आज की इस पोस्ट के माध्यम से मैं आप लोगों को झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 के तहत ₹1000 प्रत्येक महीना झारखंड के सभी जिला के महिलाओं को मिलने वाला है झारखंड सरकार की ओर से यह बेहतरीन तोहफा उन सभी आर्थिक स्थिति से गुजरने वाले महिलाओं को सहायता राशि के रूप में दिया जाएगा जिनका आर्थिक स्थिति सही नहीं है और यदि आप भी झारखंड के किसी भी जिला के अंतर्गत निवासी है और झारखंड के महिला है और आपकी उम्र निम्नतम 21 वर्ष हो गई है तो आप इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं, इस योजना की पूरी जानकारी आप सभी को यहां पर दी जाएगी तो इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरुर पढ़ेंगे

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 क्या है ?

झारखंड के वर्तमान सरकार (झारखंड के माननीय मुख्यमंत्री) श्री हेमंत सोरेन के द्वारा इस योजना को झारखंड के सभी गरीब परिवार के महिलाओं के लिए कल्याणकारी योजना के तहत लाया गया है, झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 का आवेदन भी शुरू कर दिया गया है इस योजना के तहत झारखंड के सभी जिला के आर्थिक स्थिति से तंगी जीवन जीने वाले एवं गरीब परिवार की महिलाओं के लिए पेंशन के रूप में ₹1000 प्रति महीना यानी ₹12000 सालाना आर्थिक मदद के रूप में प्रदान किया जाएगा और यह राशि झारखंड के सभी जिला के रहने वाले महिला जिनका उम्र निम्नतम 21 वर्ष हो गई है और अधिकतम 50 वर्ष यानी 50 वर्षों से कम उम्र वाले और 21 वर्ष या उससे अधिक उम्र वाले सभी लड़की एवं महिला यानी बहन बेटी और माता के लिए लागू किया गया है यदि आप भी झारखंड के रहने वाले निवासी है या आपके घर में बहन बेटी या माता, चाचा या मामी या मौसी है जिनका उम्र 21 वर्ष हो गई है या इससे अधिक है उसके लिए इस योजना का लाभ लेने के लिए झारखंड सरकार के द्वारा निशुल्क झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 आवेदन फॉर्म भरना पड़ेगा इसके उपरांत प्रति महीना ₹1000 करके मदद राशि के रूप में दिया जाएगा|

 मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का उद्देश्य:-

झारखंड सरकार द्वारा लागू की गई मैया सम्मान योजना का उद्देश्य है झारखंड के गरीब महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान कर महिला आत्म सम्मान को बढ़ावा देना एवं महिलाओं की गरिमा की रक्षा करना ताकि महिलाओं की सामाजिक वार्षिक स्थिति में सुधार आ पाए और कोई भी ऐसी महिला जिनका पारिवारिक या आर्थिक स्थिति सही नहीं है वह अपने जीवन को आर्थिक तंगी से बचा पाए जिसके लिए झारखंड मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 आवेदन भरा जा रहा है इसके माध्यम से राज्य के 21 से 50 वर्ष की सभी महिला वर्ग को दैनिक जरूरत को ध्यान में रखने हेतु ₹1000 प्रति महीना की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाएंगे जो की सालाना ₹12000 होगी

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 का लाभ पाने के लिए योग्यताएं:-

इस योजना का लाभ पाने हेतु झारखंड के महिलाओं के पास निम्नलिखित योग्यताएं होना अनिवार्य है:-

  1. झारखंड मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 झारखंड के महिलाओं के लिए लागू किया गया है अतः इसके लिए झारखंड का निवासी होना अनिवार्य है
  2. और इससे महिला जिनकी उम्र 21 वर्ष या उससे अधिक परंतु 50 वर्ष से कम है वहीं इसके लिए योग्य माने जाएंगे
  3. इस योजना का लाभ पाने हेतु लाभुक महिला का खुद का वोटर कार्ड, आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक होना अनिवार्य है

नोट:-इस योजना का लाभ उन्हें महिला या बहन बेटी को मिलेगा जिनका पहले से किसी और सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है और इसके साथ ही का परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं होना चाहिए|

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना का आवेदन कैसे करें ?

यदि आप झारखंड के निवासी है या आपके घर में कोई माता या बहन है जिनको इस योजना का लाभ लेना है तो इसके लिए झारखंड सरकार द्वारा निशुल्क जारी किया गया झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 का ऑफलाइन आवेदन फार्म सबसे पहले भरना पड़ेगा और इस फॉर्म को भरने के लिए आपको सबसे पहले यह फॉर्म डाउनलोड करना पड़ेगा कहीं से या फिर आप जो है इस फॉर्म को अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या फिर आंगनबाड़ी केंद्र से भी प्राप्त कर सकते हैं, इस ऑफलाइन आवेदन फार्म को भरने के उपरांत से ऑनलाइन करना पड़ेगा ऑनलाइन करने के लिए आपके पंचायत में कैंप लगाया जाएगा जहां पर निशुल्क आपका ऑनलाइन किया जाएगा या फिर आप अपने नजदीकी प्रज्ञा केंद्र पर भी जाकर इस योजना का सारा दस्तावेज लेकर वहां पर अच्छे से भरकर और ऑनलाइन करवा ले इसके उपरांत जब इसका ज्यादा राशि दिया जाएगा तब आपको मिल जाएगा और सरकार की ओर से जैसा कहा गया है कि प्रत्येक महीना ₹1000 करके दिया जाएगा यानी सालाना ₹12000 तो इसके लिए सबसे पहले मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना का आवेदन फार्म आपको भरना पड़ेगा आवेदन फार्म अगर आपको भरना नहीं आता है तो इसके लिए आप नीचे दिए गए वीडियो को देख ले और इस फॉर्म को कैसे आवेदन करना है यह भी जान ले

इस योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

झारखंड मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 के आवेदन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज आवश्यक है:-

  • झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 का ऑफलाइन आवेदन फॉर्म
  • आधार कार्ड
  • वोटर कार्ड
  • राशन कार्ड
  • बैंक पासबुक आधार कार्ड से लिंक होना जरूरी है
  • मोबाइल नंबर
  • सत्यापन फॉर्म
  • पैन कार्ड (यदि है तो दे सकते हैं अन्यथा इसके बिना भी काम चलेगा)

झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 का का राशि कब से मिलेगा ?

दोस्तों झारखंड मुख्यमंत्री मैया सम्मान योजना 2024 के लिए आवेदन किए हैं और जैसा कि आप सभी जानते हैं झारखंड सरकार के द्वारा इसकी आवेदन 3 अगस्त से शुरू कर दिया गया है और इसके लिए आपके नजदीकी प्रज्ञा केंद्र या फिर आपके पंचायत भवन में इसका कैंप भी लगाया जा रहा है इसके तहत यदि आप आवेदन करते हैं किसी भी महिला बहन बेटी या अपना माता के लिए तो इसका जो है लाभ यानी ₹1000 प्रति महीना सालाना ₹12000 जैसे ही यह स्वीकृत हो जाएगा उसके उपरांत प्रत्येक महीना के 15 तारीख तक इसकी राशि आवेदिका के बैंक खाता में डाल दिया जाएगा

इसे भी अवश्य पढे >इस दिन मिलेगी गर्मी से राहत, देश भर में आएगा मानसून, जानिए कैसा रहेगा कल का मौसम

निष्कर्ष:-

दोस्तों इस पोस्ट के माध्यम से झारखंड मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना 2024 आवेदन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दिया हूं उम्मीद करुंगा कि यह जानकारी आप सभी को पसंद आया है और ऐसे यह जानकारी पाने के लिए आप हमारी इस वेबसाइट के साथ जुड़े रहेंगे धन्यवाद

Desk Bharat

Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.

More from this section