Skip to content
अन्य

ये हैं देश की सबसे महंगी शादियां, जिनमें हुआ था 1000 करोड़ से भी ज्यादा का खर्च

20231122 213558
20231122 213558

हमारे भारत देश में शादी एक ऐसी चीज है जो बड़े धूम धाम से की जाती है। और शादी में दिल खोल कर खर्चा किया जाता है। और आज हम आपको देश कि कुछ ऐसी ही शादियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। जिनमें खुल कर खर्च किया गया और ये देश की सबसे महंगी शादियां बन गई।

ईशा अंबानी की शादी

20231122 213558

हमारे देश के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी की बेटी की शादी हो और उसमें खर्चा ना हो ये कैसे हो सकता था। 12 दिसंबर 2018 को हुई मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी की शादी खूब चर्चा में रही थी। बता दें उनकी शादी में करीब 700 करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए गए थे। और ये आज तक कि हमारे देश की सबसे महंगी शादी बताई जाती है।

सुब्रतो रॉय के बेटों की शादी

images 2023 11 22t214616.031

हाल ही में परलोक सिधार गए सुब्रतो रॉय के बेटे की शादी को भी देश की सबसे यादगार शादियों में से एक कहा जाता है। साल 2004 में हुई सुब्रतो रॉय ने अपने बेटों की शादी में लखनऊ को दुल्हन की तरह सजा दिया था। उन्होंने 75 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। और उस समय में ये शादी देश भर में चर्चा का विषय बन गई थी।

जनार्दन रेड्डी के बेटी की शादी

img 20231122 215101

इस शादी को हमारे देश की सबसे विवादजनक शादियों में से एक कहा जाता है। और ऐसा ये शादी जिन परिस्थितियों में हुई उस कारण से कहा जाता है। क्योंकि नोटबंदी में जहां लोग खाने के लिए मोहताज हो गए थे। उस वक्त कर्नाटक के मंत्री जनार्दन रेड्डी ने अपनी बेटी की शादी के वेडिंग कार्ड में चांदी की गणेश प्रतिमा बनाई थी।

अभिषेक बच्चन की शादी

img 20231122 215113

बॉलीवुड के स्टार एक्टर और एक्ट्रेस की शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। साल 2007 में हुई अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी भी खूब सुर्खियों में रही थी। उन्होंने उस वक्त 6 से 7 करोड़ रुपये खर्च किए थे।

सुखबीर सिंह की बेटी की शादी

img 20231122 215126

साल 2011 में कांग्रेस नेता कवर सिंह के बेटे सुखबीर सिंह ने अपनी बेटी की शादी में खूब पैसा बहाया था। उन्होंने बेटी को एक हेलीकॉप्टर गिफ्ट दिया था।

रवि पिल्लई की बेटी आरती की शादी

img 20231122 215139

रवि पिल्लई ने अपनी बेटी आरती की शादी 2015 में थी। उन्होंने इस शादी में 42 देशों से मेहमानों को बुलाया था।

लक्ष्मी निवास मित्तल की भतीजी की शादी

img 20231122 215158

स्टील किंग कहे जाने वाले लक्ष्मी निवास मित्तल की भतीजी सृष्टि मित्तल की शादी में भी करोड़ों का खर्च किया गया था। इस कपल ने 60 किलो का केक कट किया था।

Desk Bharat

Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.

More from this section