Indian Idol Winner 2024: कानपुर के वैभव गुप्ता ने जीता इंडियन आइडल, इनाम इतना की जिंदगी भर नहीं करना होगा काम
Indian Idol Winner 2024: इंडियन आइडल का सीजन 14 खत्म हो गया है और इस साल के विजेता बने हैं कानपुर के रहने वाले वैभव गुप्ता (Kanpur’s Vaibhav Gupta)। इनाम के रूप में उनको 25 लाख रुपए की इनामी राशि और मारुती सुजुकी विटारा ब्रेज़्ज़ा दी गई है। रनर अप रही शुभदीप दास चौधरी को मिले हैं 5 लाख। वहीं तीसरे स्थान पर रहने वाले पियूष पंवार के हिस्से में भी 5 लाख की इनामी राशि आई है। और चौथे स्थान पर आने वाली अनन्या पाल को मिले हैं 3 लाख रुपए।
कौन है वैभव गुप्ता (Kanpur’s Vaibhav Gupta)
वैभव गुप्ता कानपुर के एक मिडल क्लास परिवार से आते हैं। इनके घर में कोई इनके गायन को पसंद नहीं करता था फिर भी ये इतने साल से मेहनत करते रहे। ये कई बार इंडियन आइडल में ऑडिशन दे चुके हैं पर हर साल इनको असफलता ही मिली है। और इस बार उन्होंने आखिरकार इतनी बड़ी सफलता पा ही ली है। ये कव्वाली बहुत अच्छी गाते हैं। और ये इसके पहले कई सारे छोटे मोटे सिंगिंग शो भी जीत चुके हैं।
रितिक ने की तारीफ
उनकी आवाज शो में आए कई बड़े सितारों को काफी अच्छी लगी और उनमें से एक थे ऋतिक रोशन जिन्होंने उनकी तारीफ में कहा कि “जैसे मैं किसी मूवी में आर्मी या एयर फाॅर्स की ड्रेस पहन कर जो अजीब सी ताकत महसूस होती है वही ताकत मुझे आपकी आवाज सुनकर महसूस हुई“।
फैंस के लिए संदेश
वैभव ने जीत के बाद कहा कि ये उनके लिए एक सपने की तरह है। और जिन भी लोगों ने उनका यहां तक साथ दिया है वो उनका दिल से धन्यवाद करते हैं। उन्होंने अपने सभी फैंस और चाहने वालों का भी शुक्रिया किया और कहा कि वो चाहते हैं कि आने वाले समय में भी सभी उन पर अपना प्यार बनाए रखें।
Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.
More from this section

Silai Machine Yojana: सरकार द्वारा महिलाओं को मिल रही फ्री सिलाई मशीन, जानें इस योजना की सच्चाई

जारी हुई दुनिया की सबसे ताक़तवर देशों की लिस्ट, जानें भारत कितने नंबर पे

किया आपको पता हैं कौन से देश का राष्ट्रीय फल कटहल हैं?


