Skip to content
अज्ञात तथ्य

भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस से चला सकते है इन 10 देशों में गाड़ी, ड्राइव करने पर नहीं होगी रोक-टोक

driving licence
driving licence

विदेशों में भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस: विदेश यात्रा करना आखिर हम में से किसी अच्छा नहीं लगता है। हम में से ज्यादातर लोग दूसरे वाहन से ही विदेशों में यात्रा करने की इच्छा रखते हैं। पर कुछ लोग ऐसे भी हैं जो विदेशी सड़कों पर अपने हाथ में स्टीरिंग ले कर गाड़ी दौड़ाने की इच्छा रखते हैं। तो आज हम आपको उन दस देशों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जहां पर आप एक भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस के साथ आराम से गाड़ी चला सकते हैं।

1. यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका:

आप अमेरिका की सड़कों पर अपने भारतीय लाइसेंस के साथ आराम से गाड़ी चला सकते हैं। इससे जुड़ी बस दो शर्तें हैं, पहली ये कि लाइसेंस अंग्रेजी में हो, दूसरी ये कि ये बस एक साल तक मान्य होगा।

 2. ऑस्ट्रेलिया:

ऑस्ट्रेलिया में भी आप एक साल तक बेधड़क बिना किसी दिक्कत के गाड़ी चला सकते हैं। और यहां भी गाड़ियों को बाईं ओर चलाने का नियम है तो आपको अधिक दिक्कत भी नहीं होगी।

3. कनाडा:

कनाडा में भी भारतीयों को यहां के ड्राइविंग लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाने की सुविधा है। पर ये काम आप मात्र साठ दिनों तक ही कर सकते हैं जिसके बाद आपको एक लाइसेंस बनाना होगा।

4. यूनाइटेड किंगडम:

ऑस्ट्रेलिया की तरह यहां भी आप एक साल तक बेधड़क बिना किसी दिक्कत के गाड़ी चला सकते हैं। और यहां भी गाड़ियों को बाईं ओर चलाने का नियम है तो आपको अधिक दिक्कत भी नहीं होगी।

5. न्यूजीलैंड:

यहां भी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस एक साल तक मान्य रहता है। तो आपको एक साल तक गाड़ी चलाने को ले कर किसी भी तरह की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

 6. स्विट्जरलैंड:

बाकी देशों की तरह यहां भी भारतीयों को इंडिया ड्राइविंग लाइसेंस के साथ एक साल तक गाड़ी चलाने की मान्यता दी गई है। उसके बाद ही यहां आपको लाइसेंस बनाने की जरूरत है।

7. जर्मनी:

जर्मनी में भी भारतीयों को यहां के ड्राइविंग लाइसेंस के साथ गाड़ी चलाने की सुविधा है। पर ये काम आप मात्र छह माह तक ही कर सकते हैं जिसके बाद आपको एक लाइसेंस बनाना होगा।

 8. फ्रांस:

आप फ्रांस की सड़कों पर अपने भारतीय लाइसेंस के साथ आराम से गाड़ी चला सकते हैं। इससे जुड़ी बस दो शर्तें हैं, पहली ये कि लाइसेंस फ्रेंच में हो, दूसरी ये कि ये बस एक साल तक मान्य होगा।

9. दक्षिण अफ्रीका:

यहां भी भारतीय ड्राइविंग लाइसेंस एक साल तक मान्य रहता है। तो आपको एक साल तक गाड़ी चलाने को ले कर किसी भी तरह की चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।

 10. स्वीडन:

स्वीडन के नियम भी कुछ बाकी देशों की तरह है और यहां भी आप आने के बाद एक साल तक आराम से गाड़ी चला सकते हैं और इसके बाद ही आपको यहां का ड्राइविंग लाइसेंस बनाना होगा।

एक बात का ध्यान रखें कि सफर करते वक्त खुद के सारे आवश्यक कागज अपने पास रखा करें और अगर कर पाएं तो एक अंतर्राष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट भी जरूर बनवा लें, जो आपको हर जगह गाड़ी चलाने के लिए सुविधा प्रदान कर देगा।

Desk Bharat

Desk Bharat is a newsroom alias used by the writers at Bharat Fast for desk-reported news and updates.

More from this section